उप्र में भीषण गर्मी का कहर जारी
लखनऊ, 8 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। राज्य के अधिकांश इलाकों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वाचल क्षेत्र का गाजीपुर जिला राज्य का सबसे अधिक गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा वाराणसी का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री, इलाहाबाद का 42.0 डिग्री, कानपुर का 40.7 डिग्री और राजधानी लखनऊ का 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम यथावत रहने के आसार व्यक्त किये हैं।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। मौसम जस का तस बना रहेगा। कुछ स्थानों पर तेज आंधी आने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications