कानपुर में उर्वरक फैक्टरी में आग
शहर के पनकी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित तकरीबन 240 एकड़ में फैली डंकन उर्वरक फैक्टरी में मंगलवार सुबह सात बजे अचानक आग लग गई। भयानक आग पर काबू पाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियों को लगाया गया है।
पनकी थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया, " दमकल की गाड़ियां सही समय पर मौके पर पहुंच गईं नहीं तो आग और ज्यादा विकराल रूप धारण कर सकती थी। आग पर जल्द ही पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा।"
मिश्रा ने कहा कि आग कैसे लगी फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
उन्होंने आग में किसी के फंसे होने की आशंका से साफ इंकार करते हुए कहा कि हादसे के समय फैक्टरी में मजदूर मौजूद नहीं थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications