नौकरी गवांने पर पत्रकार ने दी बॉस की सुपारी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इस महिला पत्रकार का नाम येलेना स्कोदेली है। 42 वर्षीय येलेना सोमवार को एकदम सपाट भाव से कटघरे में खड़ी थी। उस पर आरोप है कि उसने अपने बॉस एंडिस हैड्जिकोस्ट्स को मारने के लिए हमलावरों को पैसे दिए थे।
यहां के सिगमा टेलीविजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैड्जिकोस्ट्स की विगत 11 जनवरी को उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हैड्जिकोस्ट्स को मारने के लिए येलना ने अपने भाई टासोस क्रासपॉलिस और तीन अन्य को तैयार किया था।
इनमें से एक हमलावर सरकारी गवाह बन चुका है। उसने अदालत को बताया कि तीनों हमलावरों को येलेना ने 25,000 यूरो दिए थे। आरोपों के अनुसार येलेने ने तीनों हमलावरों से कहा, "मैं उस इंसान मारना चाहती हूं।"
अभियोजन पक्ष के वकील ने अदालत को बताया कि येलेना और उसके भाई ने सिगमा टेलीविजन के शेयर खरीदने के लिए 40 लाख डॉलर दिए थे ताकि यह महिला टेलीविजन हस्ती बन सके। अगर येलेना का दोषी करार दिया जाती है तो उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications