दिल्ली में बारिश से मौसम सुहवाना
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो जाने से दिल्लीवासियों को मंगलवार को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने और बारिश होने की संभावना जताई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दिन में और बारिश होने की संभावना है लेकिन शाम तक आसमान साफ होने की उम्मीद है।"
अधिकरियों के मुताबिक दिल्ली में 0.6 मीलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक यह बारिश अरब सागर में पिछले सप्ताह उठे तूफान 'फेत' के प्रभाव के कारण हुई है।
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications