वाहनों पर लगेंगे उच्च सुरक्षा वाले नंबरप्लेट
कोलकाता, 8 जून (आईएएनएस)। दुपहिया और चारपहिया वाहनों की चोरी और दुरुपयोग रोकने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने उच्च सुरक्षा वाले नंबरप्लेट लगाने का निर्णय लिया है।
राज्य के परिवहन मंत्री रंजीत कुंदु ने संवाददाताओं को बताया, "नंबरप्लेटों पर होलोग्राम लगा होगा और उन्हें लेजर नंबरिंग प्रणाली के आधार पर बनाया जाएगा।"
केंद्र सरकार के वर्ष 2005 के प्रस्ताव पर कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने वाहनों पर उच्च सुरक्षा वाले नंबरप्लेटों को लगाने का कदम उठाया है।
कुंदु ने बताया, "पहले हम इसका इस्तेमाल चार पहिया वाहनों में करेंगे और बाद में इनका इस्तेमाल दो पहिया वाहनों के लिए किया जाएगा।"
उन्होंने बताया कि होलोग्राम में वाहन के सारे विवरण शामिल होंगे और यदि नंबरप्लेट बदली गई, तो चोरों को आसानी से पकड़ा जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications