पाक को कृष्णा के दौरे पर रचनात्मक वार्ता की उम्मीद
एशिया में विश्वाल बहाली पर आयोजित तीसरे सम्मेलन को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, "थिम्पू में 14वें सार्क सम्मेलन के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बीच रचनात्मक वार्ता हुई। दोनों प्रधानमंत्री वार्ता बहाल करने को राजी हुए। "
उन्होंने कहा, "मेरे निमंत्रण पर कृष्णा 15 जुलाई को इस्लामाबाद आ रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि इस दौरान 'रचनात्मक और परिणाम उन्मुख' वार्ता होगी।"
उन्होंने कहा, "दोनों देशों के बीच विश्वास और दोस्ती के नए युग की सूत्रपात के लिए दक्षिण एशिया के इन दोनों बड़े देशों को जम्मू एवं कश्मीर सहित आपसी विवादों को निपटाना होगा।"
कृष्णा के दौरे से पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम इस महीने के अंत में इस्लामाबाद के दौरे पर जाने वाले हैं। वहां वह सार्क देशों के गृहमंत्रियों के सम्मलेन में हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications