नक्सलियों के खिलाफ अभियान बंद हो : सपा
मछली पालन मंत्री नंदा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "सपा ऑपरेशन ग्रीन हंट के खिलाफ है। मेरा मानना है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से विकास काम किए जाने चाहिए।"
नंदा ने हाल ही अपनी पार्टी पश्चिम बंगाल सोशलिस्ट पार्टी का सपा में विलय करा लिया था। विलय के बाद उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया था। नंदा के विचार सत्ताधारी वाम मोर्चे से मेल नहीं खाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications