पश्चिम बंगाल सरकार और रेलवे की बैठक
राज्य के पुलिस महानिदेशक भूपिंदर सिंह ने संवाददाताओं को बताया, "राज्य में सैकड़ों किलोमीटर की पटरी है। इतनी दूरी तक पटरी की सुरक्षा करना पाना संभव नहीं है।"
पश्चिम बंगाल के गृह सचिव समर घोष ने कहा कि बैठक में पूर्वी रेलवे और दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शिरकत करेंगे। बैठक की अध्यक्षता राज्य के मुख्य सचिव अर्धेदु सेन करेंगे।
यह बैठक राज्य सचिवालय के भवन में होगी। इसमें नक्सल प्रभावित इलाकों से रात में रेलगाड़ियों के गुजरने के मसले पर चर्चा की जाएगी।
यह बैठक विगत 28 मई को ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने के मद्दनजर हो रही है। झारगाम में हुए इस हादसे में 148 लोग मारे गए थे। इसके लिए राज्य पुलिस ने नक्सलियों को जिम्मेदार बताया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications