सरकारी राइफल लेकर फरार हुआ बंदी
मुरादाबाद जिला जेल में बंद तथा गैंग्स्टर एक्ट में निरुद्ध नरेंद्र सिंह को पुलिस अभिरक्षा में रेलगाड़ी से आगरा की एक अदालत में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था।
बुलंदशहर के डिबाई स्टेशन के पास मंगलवार तड़के नरेंद्र हथकड़ी खोल पुलिसकर्मी मंगल सिंह की सरकारी राइफल और कारतूस लेकर रेलगाड़ी से फरार हो गया।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने मंगलवार शाम को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि नरेंद्र को पुलिस अभिरक्षा में अदालत लेकर जा रहे सिपाही मंगल सिंह और सिपाही नरेंद्र कुमार को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि फरार बंदी की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications