प्रधानमंत्री ने कई प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की
श्रीनगर, 8 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की अपनी दो दिवसीय यात्रा के आखिरी पड़ाव पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को राजनीतिक दलों, कर्मचारी संघों और फल उत्पादकों के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने इन प्रतिनिधिमंडलों से उनकी समस्याओं के हरसंभाव समाधान का आश्वासन भी दिया।
प्रधानमंत्री से मिलने वालों में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा, शिरोमणि अकाली दल, यूथ ऑल इंडिया कश्मीरी समाज और ऑल पार्टी सिख कोओर्डिनेशन कमिटी के प्रतिनिधिमंडल भी शामिल थे।
इनके अलावा प्रधानमंत्री ने ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन, लोकल हाउस बोट ओनर्स एसोसिउशन, जम्मू एवं कश्मीर एप्पल ग्रोवर्स एसोसिएशन, रेस्टोरेंट ओनर्स फेडरेशन और जम्मू एवं कश्मीर पॉलिटिकल माइग्रेंट्स फ्रंट के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।
प्रधानमंत्री ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी मुलाकात की। उमर अब्दुल्ला की ओर से आयोजित रात्रि भोज में भी प्रधानमंत्री शरीक हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications