अफगानिस्तान में 10 सैनिक मारे गए
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में हुए विस्फोट में आईएसएएफ के पांच जवानों की मौत हो गई।
गठबंधन सेना की ओर जारी बयान में कहा गया है कि देश के दक्षिणी हिस्से में हुए कई हमलों में पांच सैनिक मारे गए। मारे सैनिकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
तालिबान के प्रवक्ता कारी यूसुफ अहमदी ने इन हमलों की जिम्मेदारी स्वीकार की है। उसका दावा है कि इन हमलों में ढेरों विदेशी और अफगानी सैनिक मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications