मुंबई में बनेगी विश्व की सबसे ऊंची आवासीय इमारत (लीड-1)
कंपनी ने मंगलवार को कहा कि मुंबई स्थित निर्माण क्षेत्र की कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स दक्षिणी-केंद्रीय मुंबई स्थित वर्ली में 450 मीटर ऊंचे आवासीय टावर का निर्माण न्यूयार्क की एक फर्म के सहयोग से करेगी। निर्माण पर दो हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी।
कंपनी के प्रबंध निदेशक अभिषेक लोढ़ा ने मंगलवार को मीडिया कíमयों को बताया, "परियोजना का नाम 'वर्ल्ड वन' रखा जाएगा और इसे दक्षिणी-केंद्रीय मुंबई स्थित वर्ली में 17 एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा। यह लगभग 1,450 फीट ऊंचा 117 मंजिला टावर होगा।"
वर्ल्ड वन कॉम्प्लेक्स में दो और टावर होंगे जिनमें तीन-चार एक्सक्लूसिव बेडरूम वाले तीन सौ फ्लैट, ठाठदार विनोदगृह के साथ निजी स्वीमिंग पूल और कुछ दोमंजिले सूट बनाए जाएंगे।
लोढ़ा ने बताया, "360 डिग्री की घुमावदार अनोखी इमारत ऐसी जगह बनाई जाएगी, ताकि समूचे शहर में सभी दिशाओं से दिखाई दे।"
लोढ़ा डेवलपर्स ने इस टावर के निर्माण के लिए न्यूयार्क की फर्म पेई कॉब फ्री एंड पार्नर्स एवं ढांचा निर्माण कंसल्टेंट लेस्ली ई. रॉबर्टसन एसोसिएट्स के साथ इस प्रतिष्ठापूर्ण परियोजना के लिए समझौता किया है।
लोढ़ा के मुताबिक परियोजना पर निर्माण कार्य दो महीने के भीतर शुरू होगा और इसके वर्ष 2014 तक पूरा हो जाने की उम्मीद है।
फ्लैटों की बिक्री या बुकिंग जून के अंत तक शुरू होगी।
कॉम्प्लेक्स में विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ तीन स्तरीय क्लब हाउस व स्पा की व्यवस्था रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications