अमेरिका में गैस संयंत्र में विस्फोट, 3 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एक स्थानीय समाचार टेलीविजन चैनल के प्रबंधक चेस्टर नोलेन ने बताया कि विस्फोट स्थानीय समयानुसार सोमवार को दिन में 2.40 बजे जानशन काउंटी में क्लेबर्न के निकट हुआ।
खबरों के मुताबिक संयंत्र में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई है। गैस कंपनी के कर्मचारी भूमिगत गैस लाइन को हटाने का काम कर रहे थे। अग्निशमन दल के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
एक प्रत्यक्षदर्शी लारा हार्लिन ने कहा, "2.40 बजे हमने तेज विस्फोट की आवाज सुनी जो कि टारनेडो की तरह था। इस विस्फोट ने हमारे पूरे घर को हिला दिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications