ईरान मसले पर सुरक्षा परिषद की बैठक
न्यूयार्क, 8 जून (आईएएनएस)। विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान पर प्रस्तावित प्रतिबंधों से जुड़े संशोधित मसौदे पर विचार करने के लिए सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक अहम बैठक हुई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद इसके सदस्यों की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वे मंगलवार को एक फिर मिलेंगे और अमेरिका द्वारा तैयार इस मसौदे पर आगे चर्चा करेंगे। इस सप्ताह के मध्य तक इस पर खुला मतदान भी हो सकता है। नए मसौदे के बिंदुओं के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
पिछले महीने अमेरिका ने ईरान पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया था। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक युकियो अमानो ने कहा कि ईरान परमाणु मसले पर आईएईए का सहयोग करने में नाकाम रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications