मुंबई में दीवार गिरने से 2 की मौत (लीड-1)
अग्निशमन दस्ते के एक अधिकारी ने बताया, "एंटॉप हिल के कामराजनगर इलाके में मंगलवार दोपहर बाद दीवार गिरने की वजह से उसके मलबे में एक महिला और दो लड़कियां फंसी हुई थीं।"
अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया, "महिला और लड़कियों को लोकमान्य तिलक अस्पताल, सायान लाया गया, जहां आठ वर्षीय नंदिनी चिन्नपा देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया।"
अस्पताल में इलाज के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से 12 वर्षीय रीमा ने भी दम तोड़ दिया।
एक चिकित्सक ने बताया,"रीमा को कई जगह और चोटें आई थीं, लेकिन सिर के घाव ने उसकी जान ले ली।"
अधिकारियों ने बताया कि 33 वर्षीय जया कृष्णनाथन देवेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है और उस पर 24 घंटों तक खास निगरानी रखी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications