अफगानिस्तान में विस्फोट, 2 आस्ट्रेलियाई सैनिकों की मौत
सिडनी, 8 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी हिस्से में हुए एक बम विस्फोट में दो आस्ट्रेलियाई सैनिकों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रक्षा बलों ने मंगलवार को बताया कि अफगानिस्तान में 11 महीनों में पहली बार आस्ट्रेलियाई सैनिकों की मौत हुई है।
गौरतलब है कि इन दो सैनिकों के मारे जाने के बाद इस अफगानिस्तान में मरने वाले आस्ट्रेलियाई सैनिकों की संख्या 13 पहुंच गई है। दोनों आस्ट्रेलियाई सैनिक नाटो के उन 10 सैनिकों में शामिल हैं जो सोमवार को मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications