भोपाल गैस कांड पर अदालत का फैसला संतोषप्रद नहीं : जयराम
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने भोपाल गैस कांड पर सोमवार को आए अदालत के फैसले पर असंतोष प्रकट किया है।
उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की भविष्य में कभी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए उनका मंत्रालय पर्यावरण संरक्षण कानूनों का कड़ाई से पालन कर रहा है।
रमेश ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, "मैं निजी तौर पर इस फैसले से बेहद गुस्से में हूं। इसमें इतना समय लग गया। अदालत का फैसला संतोषप्रद कतई नहीं है। खासकर उन लोगों के लिए जो इससे पीड़ित और प्रभावित हुए हैं।"
उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय पर्यावरण संरक्षण कानून, 1986 के क्रियान्वयन को लेकर बहुत गंभीर है। 1984 में भोपाल गैस कांड के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी यह कानून लेकर आए थे।
रमेश ने कहा, "मैं आपको सुनिश्चित कर सकता हूं कि बिना किसी भय के हम इस कानून का क्रियान्वयन करेंगे ताकि भोपाल जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications