हॉलब्रुक का पाकिस्तान दौरा रद्द
डॉन डॉट कॉम के मुताबिक पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हॉलब्रुक का प्रस्तावित पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया गया है।
हॉलब्रुक भारत-अमेरिका रणनीतिक वार्ता के निर्णयों पर बातचीत करने के लिए इस्लामाबाद जाने वाले थे। पाकिस्तान-अमेरिका आधिकारिक स्तर की वार्ता शुक्रवार से शुरू होनी है।
उन्हें बताया गया था कि इस समय न तो पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और न ही विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी इस्लामाबाद में मौजूद रहेंगे। जरदारी इस दौरान उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में शंघाई सहयोग संगठन सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे हैं और कुरैशी एशिया में विश्वास बहाली के लिए इंस्तांबुल में आयोजित होने जा रही एक बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं।
हॉलब्रुक अपना पद पिछले साल संभालने के बाद अब तक सात बार पाकिस्तान का दौरा कर चुके हैं। इस साल यह उनका तीसरा दौरा होता।
अमेरिकी उच्चायोग के प्रवक्ता रिचर्ड स्नेलसिरी ने कहा कि 9 जून की तारीख पर चर्चा हो रही थी लेकिन अब यह दौरा इस सप्ताह नहीं होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications