मुंबई में बनेगी विश्व की सबसे ऊंची आवासीय इमारत
कंपनी के प्रबंध निदेशक अभिषेक लोढ़ा ने मंगलवार को मीडिया कíमयों को बताया, "परियोजना का नाम 'वर्ल्ड वन' रखा जाएगा और इसे दक्षिणी-केंद्रीय मुंबई स्थित वर्ली में 17 एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा। यह लगभग 1,450 फीट ऊंचा 117 मंजिला टावर होगा।"
लोढ़ा ने बताया कि परियोजना पर निर्माण कार्य दो महीने के भीतर शुरू होगा और इसके वर्ष 2014 तक पूरा हो जाने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications