भारत के साथ करार पर खालिदा ने की हसीना की आलोचना
ढाका, 8 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी खालिदा जिया ने भारत के साथ ऊर्जा संबंधी करारों के लिए शेख हसीना सरकार की कड़ी आलोचना की है।
भारत के साथ करार के स्थान पर उन्होंने हसीना सरकार को ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने के लिए गैस अन्वेषण को शीर्ष प्राथमिकता देने की सलाह दी है।
जिया के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने भारत के साथ किए गए करारों के मुद्दे पर 27 जून को देशव्यापी बंद का आह्वान किया है। उन्होंने भारत के साथ करार को दिखावटी करार दिया है।
समाचार पत्र डेली स्टार के मुताबिक जिया ने रूस के साथ 1000 मेगावाट परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की वकालत की है।
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश और भारत के बीच संयुक्त रूप से 1310 मेगावाट कोयला से विद्युत उत्पादन का संयंत्र स्थापित करने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications