मुंबई में दीवार गिरने से बच्ची की मौत
अग्निशम दस्ते के एक अधिकारी ने बताया, "एंटॉप हिल के कामराजनगर इलाके में मंगलवार दोपहर बाद दीवार गिरने की वजह से उसके मलबे में एक महिला और दो लड़कियां फंसी हुई थीं।"
अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया, "महिला और लड़कियों को सायान अस्पताल लाया गया, जहां आठ वर्षीय नंदिनी चिन्नपा देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया।"
उन्होंने बताया कि 12 वर्षीय रीमा और 33 वर्षीय जया कृष्णनाथन को सिर और कमर में चोटें आई हैं। इनका इलाज चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications