आईएमएफ ने पाक के लिए ऋण रोका
आईएमएफ के इस फैसले से पाकिस्तान को मिलने वाला 1.15 अरब डॉलर का ऋण रुक गया है। इसमें 36.37 करोड़ डॉलर की बजटीय सहायता भी शामिल है।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन के मुताबिक आईएमएफ ने पाकिस्तान से कहा है कि वह वैट लागू किए जाने तक ऋण की आशा न करे।
वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी अधिकारी अगस्त के पहले सप्ताह में आईएमएफ के साथ वार्ता करने वाले थे लेकिन यह अब स्थगित लगता है।
सूत्रों ने कहा कि आईएमएफ ने सरकार से यह भी कहा कि वह विश्व बैंक से बिजली की दर में छह फीसदी की वृद्धि करने के वादे को भी पूरा करे।
पाकिस्तान में शनिवार को पेश वर्ष 2010-11 के बजट में वैट को लागू किया जाना था लेकिन केंद्रीय और प्रांतीय सरकारों के बीच विवाद के कारण यह संभव नहीं हो पाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications