बिहार में भीड़ ने संदिग्ध 5 चोरों को मारा डाला
जिले के पुलिस अधीक्षक अजिताभ कुमार ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "ग्रामीणों ने चक-पहाड़ गांव में चोरों के एक स्थानीय गिरोह का सदस्य समझकर संदिग्ध व्यक्तियों की बड़ी निर्दयता से लाठी-डंडे, ईंट, पत्थर और बांस से पिटाई कर मार डाला।"
पुलिस ने इस मामले में कुछ अज्ञात ग्रामीणों पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दो महीने में राज्यभर में 20 से अधिक पिटाई के मामले सामने आ चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications