भारत में 36 देशों की तुलना में ज्यादा नौकरियां मिलीं
मेनपावर इंक द्वारा 36 देशों में किए गए एक सर्वे के मुताबिक 36 देशों में पैदा हुई कुल नौकरियों में से भारत में नौकरियों की संख्या 42 प्रतिशत रही है।
2009 में सितंबर में समाप्त तिमाही में नौकरियों में वृद्धि की दर पिछली तिमाही के मुकाबले 2 प्रतिशत बढ़ी थी जबकि यह 2008 की इसी तिमाही की तुलना में 19 प्रतिशत ज्यादा रही।
मेनपावर इंडिया के कार्यकारी निदेशक संजय पंडित ने कहा कि वर्ष 2009 की शुरुआत में नौकरियों की संख्या में धीमी बढ़ोतरी के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन इस साल हमने उद्योगों के सभी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नौकरियां देखी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications