तमिलनाडु में राजपक्षे के खिलाफ प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों में एमडीएमके के नेता वाइको और तमिल राष्ट्रवादी नेता पी. नेदुमारन भी शामिल थे, जिन्हें हिरासत में लिया गया।

चेन्नई में वाइको, नेदुमारन और उनके समर्थकों के अलावा तमिल फिल्मों के निर्देशक सीमन और टी. राजेंदर को हिरासत में लिया गया।

वाइको ने कहा कि युद्ध अपराधों के श्रीलंकाई राष्ट्रपति के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अदालत में मुकदमा चलाना चाहिए।

चेन्नई स्थित श्रीलंका के उप उच्चायुक्त कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

उधर, कोयंबटूर में करीब 100 तमिल कार्यकर्ताओं को एक रेलगाड़ी को रोकने के कारण हिरासत में लिया गया।

राज्य के तिरुचिरापल्ली, विरुधुनगर, मदुरै, तिरुपुर, कारुर आदि शहरों में प्रदर्शन किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+