हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी
शिमला में मौसम विज्ञान कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "ऊंचाई वाले इलाके लाहौल एवं स्पीति, चंबा, किन्नौर, और कुल्लू जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान बर्फ गिरी है।"
लाहौल एवं स्पीति जिले के मुख्यालय केलांग में दो सेंटीमीटर बर्फ गिरी है।
सिंह ने बताया कि अधिकतर पर्यटन स्थलों मसलन शिमला, कुफरी, नारकंदा, कलपा, कसौली, चंबा, दलहौसी, मनाली, धर्मशाला और पालमुपर में सोमवार रात से ही भारी बारिश हो रही है।
उन्होंने बताया,"सोलन जिले के अर्की में गुरुवार सुबह से अबतक 122 मिलीलीटर बारिश दर्ज की गई है।"
राज्य की राजधानी शिमला में 66.9 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि कसौली शहर में 67 मिलीमीटर। सुंदरनगर में 54.6 मिलीमीटर, भुंतार शहर में 38.7 मिलीमीटर, कलपा शहर में 23.8, मंडी शहर में 42.4, पालमपुर और धर्मशाला में क्रमश: 13,4.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने बुधवार तक भारी वर्षा के जारी रहने की उम्मीद जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications