कसाब फांसी की सजा को चुनौती देगा, वकील नियुक्त (लीड-2)
कसाब द्वारा वकील मुहैय्या कराए जाने की मांग के बाद महाराष्ट्र की कानूनी शाखा ने उच्च न्यायालय में उसका पक्ष रखने के लिए मंगलवार को सोलकर और शाह की नियुक्ति की है।
सोलकर ने कहा कि वह मुंबई हमले मामले में कसाब को सुनाई गई फांसी की सजा को उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे।
सोलकर ने आईएएनएस से कहा, "मुझे निर्णय की प्रति और जरूरी कागजात मिलने का इंतजार है इसके बाद हम विशेष न्यायालय के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे।"
इस हाईप्रोफाइल केस के लिए चुने जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए सोलकर ने कहा कि वह जरूरी कागजात मिलते ही अपना काम शुरू कर देंगे।
कसाब 26/11 मुंबई हमले के दौरान जिंदा पकड़ा गया एकमात्र आतंकी है और उसे छह मई को विशेष न्यायाधीश एम. एल. तहिलयानी ने फांसी की सजा सुनाई थी।
पिछले सप्ताह कसाब ने आर्थर रोड जेल के अधीक्षक के जरिए बंबई उच्च न्यायालय को भेजे अपने पत्र में कहा था कि उसे मौत की सजा स्वीकार नहीं है और इस मामले में उसे कानूनी मदद दी जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications