गाजीपुर में सम्मान के नाम पर हत्या

घटना जंगीपुर थाना क्षेत्र के अरशदपुर गांव की है, जहां लालमणि प्रसाद (45) ने सोमवार देर शाम अपनी बेटी संजू के एक युवक से प्रेम संबंधों और शादी की जिद से नाराज होकर पत्नी के साथ मिलकर उसे पीट-पीटकर मार डाला।

मामले का खुलासा मंगलवार तड़के तब हुआ जब संजू का शव छुपाने जा रहे घर के दो पुराने नौकरों को गांव के लोगों ने चोर समझ्झकर पकड़ लिया।

जंगीपुर थाना प्रभारी राहुल सिंह ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि दोनों नौकरों ने पुलिस के सामने कबूला है कि लालमणि ने अपनी बेटी की पीट-पीटकर हत्या की और फिर शव छुपाने के लिए उन्हें बुलाया। इस काम के बदले में उसने 10,000 रुपये देने का वायदा किया था।

दोनों नौकरों से शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। सिंह ने कहा कि शव पर चोटों के निशान देखकर प्रतीत हो रहा है कि किशोरी की बुरी तरह से पिटाई की गई।

सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से पता चला कि किशोरी के प्रेम संबंध गाजीपुर शहर में किसी युवक से थे और वह उससे शादी की जिद कर रही थी, लेकिन मां-बाप इसके खिलाफ थे।

उन्होंने कहा कि युवक के बारे में ज्यादा जानकारी किशोरी के मां-बाप के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगी जो फिलहाल फरार हैं। फरार दंपति को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+