युवक कांग्रेस नेता की गुड़गांव में हत्या
गुड़गांव, 8 जून (आईएएनएस)। गुड़गांव के एक व्यस्त चौराहे पर भारतीय युवक कांग्रेस के एक नेता की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हत्या के विरोध में समर्थकों ने मंगलवार को दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे को जाम कर दिया।
नेता की पहचान राजकुमार ऊर्फ धर्मपाल के रूप में हुई है। वह बादशाहपुर क्षेत्र में युवक कांग्रेस का उपाध्यक्ष था।
पुलिस के मुताबिक, "सोमवार रात तकरीबन 10 बजे गुड़गांव के सेक्टर 4-7 क्रासिंग के पास पहुंचा, वैसे ही दो मोटरासाइकिल सवारों ने उसे रोक लिया। जैसे ही वह गाड़ी से बाहर निकला, युवकों ने उस पर गोलियों की बौछार कर दी।"
पुलिस ने बताया कि कुमार को उसके बाद अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश ने बताया, "हमें कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला और हत्यारों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। हम पीड़ित परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications