पाचेको ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की
रहस्यमय हालात में अपनी महिला मित्र की मौत की वजह से विवादों में घिरने के बाद पाचेको ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
अपनी 28 वर्षीया कथित महिला मित्र नादिया तोरादो की रहस्यमय हालात में मौत के सिलसिले में पाचेको से शुक्रवार को अपराध शाखा के अधिकारियों ने करीब नौ घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद वह लापता हो गए थे।
पाचेको ने मडगांव जिला व सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की।
उन्होंने शनिवार दोपहर अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री दिगंबर कामत को भेज दिया और तब से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
नादिया की गत 30 मई को चेन्नई के अस्पताल में मौत हो गई थी। नादिया ने मौत से करीब 15 दिन पहले चूहे मारने वाली दवा खा ली थी।
पाचेको पर उनकी पत्नी ने उन पर दूसरी शादी करने का आरोप भी लगा रखा है और फिलहाल यह मामला अदालत में है।
महिला कार्यकर्ताओं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नादिया मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की है। खुद पाचेको ने भी इस मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है।
इस बीच सूत्रों से पता चला है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक नीलकंठ हलारंकर को मंत्रिपरिषद में पाचेको के उत्तराधिकारी के तौर पर शामिल किए जाने पर फैसला हुआ है। हलारंकर थिविम से विधायक हैं। पाचेको भी राकांपा के विधायक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications