जैन का अधिग्रहण पूरा, पांचवीं बड़ी कंपनी बनी एयरटेल (राउंडअप)
अफ्रीका में किसी भारतीय कंपनी द्वारा किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है। इस सौदे में हालांकि कुवैती कंपनी की सूडान और मोरेक्को की परिसंपत्तियां शामिल नहीं हैं।
दक्षिण अफ्रीकी दूरसंचार कंपनी एमटीएन के साथ विलय की दो बार की गई असफल कोशिश के बाद एयरटेल की अफ्रीकी बाजार में प्रवेश करने की यह तीसरी कोशिश थी। जैन के 7.18 करोड़ उपभोक्ताओं में से 60 फीसदी से अधिक अफ्रीका में हैं।
इस अधिग्रहण के साथ एयरटेल दुनिया के 18 देशों में दूरसंचार सेवा उपलब्ध कराने वाली एक बहुराष्ट्रीय कंपनी बन गई है। वैश्विक स्तर पर उपभोक्ताओं की संख्या अब 18 करोड़ हो गई है।
भारती समूह के चेयरमैन सुनील मित्तल ने कहा, "भारती अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी बन गई है। इससे भारत और अफ्रीका के बीच आर्थिक और सामाजिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी।"
उन्होंने कहा कि इस सौदे से भारतीय कंपनियों के लिए कई दरवाजे खुलेंगे।
जैन अफ्रीका के 15 में से 10 देशों में सबसे बड़ी कंपनी है जबकि चार देशों में यह दूसरे स्थान पर है।
मित्तल ने कहा, "हम भारती परिवार में 6500 कुशल पेशेवरों का स्वागत करते हैं और सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए हम उनसे सहयोग की अपेक्षा करते हैं।"
इस सौदे से पहले भारती भारत के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश में अपनी सेवाएं मुहैया करवा रही थी।
भारती ने जैन को नौ अरब डॉलर की राशि नकद भुगतान करने अलावा 1.7 अरब डॉलर के कर्ज दायित्व स्वीकार किया है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस सौदे को पूरा करने के लिए भारती को 8.3 अरब डॉलर का कर्ज लेना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications