बांग्लादेश में ऑस्ट्रलियाई कपास की मांग बढ़ी
न्यू एज समाचार पत्र के मुताबिक हालांकि भारत ने निर्यात प्रतिबंध में पिछले महीने कुछ छूट दी है लेकिन भारत में डेढ़ लाख टन कपास की आवक से पहले बांग्लादेश के आयातकों ने ऑस्ट्रेलिया से कपास के सौदे करना शुरू कर दिया है।
बांग्लादेश टेक्सटाइल मिल एसोसिएशन के निदेशक सईद इश्तियाक अहमद ने कहा कि भारतीय आपूर्तिकर्ता तय किए गए माल भी नहीं भेज रहे हैं, वे कई शर्ते जोड़ रहे हैं।
अहमद ने कहा, "बांग्लादेशी जुलाहे भारत सरकार द्वारा लगाए गए अतिरिक्त शुल्क भी देने को तैयार हैं लेकिन भारतीय निर्यातकों का कहना है कि वे माल नहीं जुटा पा रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई कपास महंगी होने के कारण पहले हम इसे नहीं मंगाते थे लेकिन वैश्विक आपूर्ति में कमी और प्रतिबंधों के चलते हमें ऑस्ट्रेलिया से महंगी कपास खरीदनी पड़ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications