दुनिया की पांचवीं बड़ी दूरसंचार कंपनी बनी एयरटेल (लीड-1)
अफ्रीका में किसी भारतीय कंपनी द्वारा किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है। इस सौदे में हालांकि कुवैती कंपनी की सूडान और मोरेक्को की परिसंपत्तियां शामिल नहीं हैं।
दक्षिण अफ्रीकी दूरसंचार कंपनी एमटीएन के साथ विलय की दो बार की गई असफल कोशिश के बाद एयरटेल की अफ्रीकी बाजार में प्रवेश करने की यह तीसरी कोशिश थी। जैन के 7.18 करोड़ उपभोक्ताओं में से 60 फीसदी से अधिक अफ्रीका में हैं।
इस अधिग्रहण के साथ एयरटेल दुनिया के 18 देशों में दूरसंचार सेवा उपलब्ध कराने वाली एक बहुराष्ट्रीय कंपनी बन गई है। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर कंपनी की पहुंच 1.8 अरब लोगों तक हो जाएगी।
भारती समूह के चेयरमैन सुनील मित्तल ने कहा, "भारती अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी बन गई है। इससे भारत और अफ्रीका के बीच आर्थिक और सामाजिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी।"
जैन अफ्रीका के 15 में से 10 देशों में सबसे बड़ी कंपनी है जबकि चार देशों में यह दूसरे स्थान पर है।
मित्तल ने कहा, "हम भारती परिवार में 6500 कुशल पेशेवरों का स्वागत करते हैं और सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए हम उनसे सहयोग की अपेक्षा करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications