इंदौर में सड़क हादसे में 2 छात्रों की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संदीप और सनल नाम के दो छात्र मंगलवार को पीथमपुर में अपने साथी के यहां आयोजित एक पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे तभी उनका दुपहिया वाहन सड़क किनारे खड़े वाहन से जा टकराया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
किशनगंज थाना से मिली जानकारी के मुताबिक दो छात्रों की एम.वाय. अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications