कसाब के लिए 2 वकीलों की नियुक्ति (लीड-1)
मुंबई की एक विशेष अदालत ने कसाब को दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई थी। कसाब ने इस सजा को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।
न्यायालय ने कसाब को न्यायिक सहायता देने के लिए इन वकीलों की नियुक्ति की है अब ये वकील उच्च न्यायालय में कसाब का पक्ष प्रस्तुत करेंगे।
कसाब को 26 नवंबर 2008 के मुंबई पर हमले के आरोप में विशेष न्यायाधीश एम. एल. तहिलयानी ने छह मई को फांसी की सजा सुनाई थी।
पिछले सप्ताह कसाब ने बंबई उच्च न्यायालय को लिखे अपने पत्र में कहा था कि उसे मौत की सजा स्वीकार नहीं है और इस मामले में उसे कानूनी मदद दी जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications