एचसीसी ने मिस्र की कंपनी से समझौता किया
कंपनी ने नियामक को दी गई जानकारी में बताया कि वह ओसीआई से अपनी साझेदारी को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) परियोजनाओं की बोली लगाने में भी इस्तेमाल करेगी।
ओसीआई के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नसीफ साविरिस ने कहा, "हिंदुस्तान इंफ्रा और ओसीआई दोनों कंपनियां गुणवत्ता के लिए जानी जाती हैं और इस समझौते से दोनों के लिए नए अवसर पैदा होंगे।"
एचसीसी इंफ्रा के पास फिलहाल एनएचएआई के छह परियोजनाओं समेत 5,539 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं हैं जिनमें से एक पर काम शुरू हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications