पश्चिम बंगाल में संदिग्ध नक्सलियों ने 2 हत्या की
पुलिस ने बताया कि झारग्राम उपखंड में जम्बोनी के घंघ जंगली इलाके से दोनों शव बरामद किए गए। पुलिस ने इन शवों को सुबह में करीब 10.30 बजे बरामद किया।
झारग्राम के पुलिस अधीक्षक पवन त्रिपाठी ने बताया, "शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। हमें उस इलाके में मिले कई पोस्टरों से इस अपराध के पीछे नक्सलियों के हाथ होने का संदेह है।"
पुलिस के मुताबिक इन पोस्टरों में कहा गया है कि लोगों से फिरौती लेने और उनके हितों के खिलाफ काम करने के चलते इन्हें मृत्युदंड दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications