केरल की सांप नौका टेम्स में उतर पाएगी?

तिरुवनंतपुरम, 8 जून (आईएएनएस)। केरल सरकार ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर के तौर पर मशहूर ऐतिहासिक सांप नौका की दौड़ लंदन की टेम्स नदी में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सामने कराने के लिए केंद्र सरकार से वित्तीय मदद मांगी है।

केरल के खेल मंत्री एम. विजय कुमार ने इस संबंध में बताया कि इस आयोजन के लिए उनके पास जो धनराशि है, वह पर्याप्त नहीं है, लिहाजा उनकी सरकार ने केंद्र से मदद मांगी है।

विजय कुमार ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "राज्य सरकार ने इस काम के लिए एक निश्चित धनराशि जारी की है। हालांकि यह पर्याप्त नहीं है, लिहाजा हमने केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है।"

"हमें केंद्र से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। हमारे नाव चलाने वाले इस काम के लिए तैयार हैं लेकिन पैसा एक बड़े मुद्दे के रूप में उनकी राह में रोड़ा बना हुआ है।"

महारानी के सामने नौका दौड़ कराने का प्रस्ताव ब्रिटेन में सक्रिय एक संस्था-केरलेयीम की ओर से आया है। यह संस्था चाहती है कि नौका दौड़ को 2012 में लंदन में होने वाले ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में शामिल किया जाए और इसी के लिए वह इसका प्रदर्शन महारानी के सामने कराना चाहती है।

महारानी संभवत: 8 जुलाई को इस दौड़ का लुत्फ उठाएंगी। आयोजकों ने इस दौड़ को मशहूर बनाने के लिए फिल्म सुपरस्टार सुरेश गोपी को अपने साथ ब्रांड अंबेसडर के तौर पर जोड़ा है।

गोपी ने कहा कि वह इस दौड़ को लंदन में कराने का प्रण ले चुके हैं और इस काम के लिए वह अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा देंगे।

राज्य सरकार ने इस आयोजन के लिए एक करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है लेकिन यह राशि पर्याप्त नहीं है। इसका कारण यह है कि नाविकों को लंदन ले जाने के लिए हवाई टिकट पर काफी खर्च आएगा।

साथ ही 120 से 140 फुट लंबी नावों को भारत से लंदन ले जाना भी अपने आप में एक बड़ा खर्चा है। अगर यह दौड़ मूर्त रूप लेती है तो लंदन पहुंचने वाली नावों को वहां के एक संग्रहालय में जगह दे दी जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+