पश्चिम बंगाल में प्रसाद खाने से 250 बीमार
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जिले के अमता इलाके में रविवार रात को लोगों ने संदिग्ध तौर पर जहरीला प्रसाद खा लिया था।
अमला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, "अमता के स्थानीय अस्पताल में 250 से ज्यादा लोग भर्ती किए गए हैं। इन लोगों ने एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रसाद खाया था, उसके बाद बीमार हो गए।"
प्रसाद खाने के बाद लोगों ने पेट दर्द और मिचली की शिकायतें करनी शुरू की और उनकी हालत और बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications