कसाब के लिए 2 वकीलों की नियुक्ति
मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। बम्बई उच्च न्यायालय ने 26/11 के आतंकवादी हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब के लिए मंगलवार को दो वकीलों की नियुक्ति की। ये वकील हैं अमीन सोलकर और फरहाना शाह।
मुंबई की एक विशेष अदालत ने कसाब को दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई थी। कसाब ने इस सजा को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications