सेंसेक्स 164 अंक गिरा, निफ्टी में 47 अंकों की गिरावट (लीड-1)
बीएसई पर सभी सेक्टर के सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई है। रियल्टी (-2.57 प्रतिशत) और धातु (-2.19 प्रतिशत) सूचकांक सबसे ज्यादा गिरकर बंद हुए साथ ही तेल एवं गैस, प्रौद्योगिकी, बैंकिंग और उपभोक्ता वस्तुओं के सूचकांक एक-एक प्रतिशत से ज्यादा गिरकर बंद हुए।
दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 16,895.73 अंक का उच्च और 16,560.64 अंक का निम्न स्तर छुआ, कारोबार के अंत में यह 16,617.10 अंक पर बंद हुआ।
वहीं दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,071.35 अंक का उच्च और 4,967.30 अंक का निम्न स्तर छुआ, कारोबार के अंत में यह 5,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 4,987.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 37.61 अंक (0.55 प्रतिशत) गिरकर 6,758.09 अंक पर बंद हुआ वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 47.06 अंक (0.55 प्रतिशत) गिरकर 8,468.30 अंक पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications