मप्र में 2 युवतियों को निर्वस्त्र कर पीटा
पीड़ितों से मिली जानकारी के अनुसार कोलीपीठ थाना क्षेत्र के छायन गांव में हुए जमीनी विवाद को लेकर एक जनजातीय व्यक्ति की दो बेटियों के साथ शुक्रवार को केसरी लाल और उसके साथियों ने मारपीट की। मारपीट के दौरान दोनों युवतियों को निर्वस्त्र कर दिया गया। पीड़ितों ने जब थाने पहुंचकर शिकायत लिखाई तो महज मारपीट का मामला दर्ज किया गया।
राजगढ़ की पुलिस अधीक्षक आशा माथुर ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि विवाद जमीन को लेकर था। युवतियों से मारपीट हुई और इसी दौरान उनके कपड़े फट गए। सहायक उपनिरीक्षक ने मामला मारपीट का दर्ज किया और युवतियों को निर्लज्ज किए जाने का उल्लेख नहींे किया। लिहाजा उसको निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरेापियों की गिरफ्तारी कर ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications