टोरंटो हवाई अड्डे में हुआ सबसे अधिक सुधार

बर्लिन में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (आईएटीए) की ओर से टोरंटो हवाई अड्डे को '2010 आईएटीए ईगल अवार्ड फॉर मोस्ट इंप्रूव्ड एयरपोर्ट' के पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार हर साल उड़ानों की दृष्टि से सबसे बेहतर रहे हवाई अड्डे को दिया जाता है।

पियर्सन हवाई अड्डे से 74 अंतर्राष्ट्रीय विमान कंपनियां अपने उड़ानें संचालित करती हैं और यहां साल तीन करोड़ से अधिक मुसाफिर आते-जाते हैं। इस हवाई अड्डे का नाम कनाडा के नोबल पुरस्कार विजेता रहे पूर्व प्रधानमंत्री लेस्टर बॉउल्स पियर्सन के नाम पर रखा गया है।

ग्रेटर टोरंटो एयरपोर्ट अथॉरिटी (जीटीटीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व अध्यक्ष लॉयड मैक्कॉम्ब ने खुशी जताते हुए कहा, "यह पुरस्कार हमारे उस प्रयास को मान्यता प्रदान करता है जो हमने अपने विमानन साझेदारों के साथ किया है।"

उन्होंने कहा, "आज टोरंटो का पियर्सन हवाई अड्डा उनके लिए व्यवसाय की दृष्टि से एक बेहतर और प्रभावशाली स्थान बनकर उभरा है। यह एक शुरूआत भर है और हम विमानन साझेदारों के साथ मिलकर इस प्रयास को लगातार जारी रखेंगे जिससे टोरंटो पियर्सन आने वाले समय में भी संभावित प्रतिस्पर्धा का सामना कर सके।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+