महाराष्ट्र में बैंक से 14 लाख रुपये लूटे
पुलिस ने बताया कि यह शाखा उप जिला जमनेर के शेनदुर्नी गांव में स्थित है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया,"तीनों लुटेरे काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल पर बैठ कर आए। उन्होंने अपने चेहरे कपड़ों से ढक रखे थे और उनमें एक ने तलवार भी ले रखी थी।"
अधिकारी ने बताया कि लुटेरों ने एक बैंक कर्मचारी को जख्मी कर दिया और उन्होंने नकदी लूटने तक ग्राहकों को बंधक बनाए रखा।
अधिकारी ने बताया,"लुटेरे प्रारंभिक अनुमानों के मुताबिक 14 लाख रुपये नकद लूट कर ले गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications