टैगोर, हुसैन की पेटिंग्स की नीलामी
लंदन में अगले सप्ताह सोथबाई इंडिया आर्ट ऑक्शन के दौरान 1938 में बनाई गईं टैगोर की 12 बहुमूल्य पेटिंग्स के अलावा हुसैन द्वारा बनाई गई घोड़ों की पेंटिंग, शुजा द्वारा 1956 में बनाया गया पगोडा और बावा द्वारा 2004 में बनाई गई कुछ खास पेटिंग्स के लिए बोली लगेगी।
इस नीलामी के कर्ताधर्ता सोथबाई ऑक्शन हाउस की भारतीय प्रतिनिधि मैथिली पारेख ने मुंबई से आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "टैगोर की 12 बहुमूल्य पेटिंग्स इस नीलामी का अकर्षण होंगी।" मैथिली ने कहा कि सभी पेटिंग्स डार्लिग्टन हॉल ट्रस्ट की हैं और सभी बहुत अच्छी हालत में हैं।
मैथिली ने कहा, "मैंने सभी पेंटिंग्स को देखा है। सभी बहुत अच्छी हालत में हैं। टैगोर की पेटिंग्स पर उनकी चिरपरिचित हस्ताक्षर है। साथ ही उस पर '38' लिखा है, जो यह साबित करता है कि उन्होंने ये पेटिंग्स वर्ष 1938 में बनाई हैं।"
मैथिली के मुताबिक ये पेटिंग्स वॉटर कलर, मिक्स्ड मीडिया, स्याही और हाथ से बने कागज पर उकेरे गए हैं। मैथिली ने बताया कि नीलामी में शामिल टैगोर की पेंटिंग्स की कीमत 4600 से 61500 डॉलर के बीच रखी गई है। शुजा की पेटिंग की कीमत 230,000 डॉलर तय की गई है।
इस संग्रह में हुसैन की एक शीर्षकहीन पेटिंग भी है, जिसमें पांच घोड़ों को दौड़ते दिखाया गया है। इस पेटिंग की ऊंचाई 30 इंच और चौड़ाई 70 इंच है। इसकी कीमत 460,000 डॉलर रखी गई है। हुसैन को घोड़ों से विशेष लगाव रहा है कि और उनकी इस पेंटिंग में उनका यही प्यार साफ दिखा है।
मैथिली ने कहा कि हुसैन ने यह पेटिंग 60 के दशक के अंतिम वर्षो में बनाया था। वह उनके करियर का बहुत खास दौर था। यह वह दौर था, जब उनके घोड़े दुनिया भर में अपनी पहचान कायम करते जा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications