हसीना करेंगी प्रधानमंत्री आवास पर अनाथ की शादी
सकीना अक्तर रत्ना की शादी पूर्व की रस्में मंगलवार को निभाई गई और प्रधानमंत्री के सरकारी निवास 'गणभवन' पर उसके सादा विवाह समारोह के लिए तैयारियां चल रही हैंँ
उल्लेखनीय है कि ढाका के पुराने इलाके नीमतली में गत गुरुवार को भड़की आग में रत्ना के अधिकतर रिश्तेदारों की मौत हो गई थी। इस आग की चपेट में उसका घर आ गया था। रत्ना की छोटी बहन रुना की सगाई उसी शाम हुई थी।
रत्ना की बहन की दर्दनाक कहानी सुनकर हसीना ने उसकी मां के रूप में जिम्मेदारी लेने की घोषणा की थी।
रत्ना की शादी इससे पहले 22 को जून को होनी तय थी। प्रधानमंत्री कार्यालय में महानिदेशक दीना हक ने बताया, "रत्ना के परिजन और उसका मंगेतर सैदुर रहमान सुमन बुधवार दोपहर बाद प्रधानमंत्री आवास पर शादी के आयोजन को लेकर राजी हो गये हैं।"
उन्होंने बताया,"रुना का मंगेतर जमील और उसके परिजन भी शादी के लिए राजी हो गए हैं।"
रत्ना और रुना के जीवित बचे परिजनों और उनके मंगेतरों से मिलने के बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने यह फैसला लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications