अवसाद में हद से गुजर जाता है दर्द
अवसाद और दर्द आमतौर पर एक ही साथ हमारे शरीर को अपनी चपेट में लेते हैं लेकिन इसके पीछे के कारण अभी तक सामने नहीं आए हैं।
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में किए गए एक नए शोध के माध्यम से यह पता लगाने में सफलता हासिल की गई है कि दर्द मुख्य रूप से अवसाद के कारण ही बढ़ता है।
इस संबंध में किए गए शोध के दौरान वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसे स्वयंसेवकों के दिमाग की छवि को पढ़ने का प्रयास किया, जो अवसादग्रस्त रहते वक्त दर्द की अनुभूति करते हैं।
स्वयंसेवकों से यह जानने का प्रयास किया गया कि अवसादग्रस्त रहते वक्त वे दर्द के बारे में क्या सोचते हैं। स्वयंसेवकों ने बताया कि आमतौर पर अवसाद के समय वे अधिक दर्द महसूस करते हैं।
इसका कारण यह है कि अवसाद के कारण हमारी भावनाओं को नियंत्रित करने वाली 'न्यूरोसर्किटरी' के एक हिस्से में बाधा आती है और यही कारण है कि हम इस दौरान अधिक दर्द का अनुभव करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications