पाक में बाढ़ से हजारों प्रभावित, राहत कार्य आरंभ

असहाय लोगों की मदद के लिए सेना को लगाया गया है। प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। राहतकर्मियों को राहत सामग्री के साथ मंगलवार को प्रभावित इलाकों में भेजा गया।

सामाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक वरिष्ठ पत्रकार अशफर इमाम ने बताया, "लगभग 30,000 पाउंड सामान गावादार ले जाया गया है।"

अशफर ने बताया कि राहत सामग्री में टेंट, दवाइयां, पीने का पानी, भोजन और अन्य चीजें शामिल हैं।

इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) के प्रवक्ता ने बताया कि राशन, दवाइयां और पीने का पानी हेलीकॉप्टर की मदद से प्रभावित इलाकों में भेजे जा रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही तूफान 'फेट' का दबाव विकसित हुआ था और वह देर रविवार तक कमजोर पड़ गया। इस तूफान की वजह से दक्षिणी सिंध प्रांत में स्थित थाट्टा, केती बंदार इलाके में हजारों लोग बेघर हो गए।

उल्लेखनीय है कि 'फेट' की वजह से पाकिस्तान में 15 और ओमान में 16 लोगों को जान गंवानी पड़ी है।

समाचार चैनल 'जियो टीवी' के मुताबिक गावादार क्षेत्र की फकीर कालोनी में लोगों ने राहत सामग्री नहीं पहुंचने को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी बलूचिस्तान प्रांत के युवाओं के लिए 5,000 नौकरियों के सृजन करने की घोषणा कर चुके हैं। राष्ट्रपति आसिऊ अली जरदारी ने भी प्रभावित परिवारों के लिए प्रतीकात्मक तौर पर प्रति परिवार 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+