कश्मीर में मुठभेड़, आतंकवादी ढेर
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस के विशेष कार्रवाई समूह के जवानों ने कुलगाम के के अहारबल गांव की मंगलवार सुबह घेराबंदी की क्योंकि यहां एक आतंकवादी संगठन की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिली थी।
अधिकारी ने कहा, "एक मकान के भीतर छिपे आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने की चुनौती दी गई लेकिन उन्होंने गोलीबारी आरंभ कर दी। इसके बाद मुठभेड़ आरंभ हुई जो अब तक जारी है। एक आतंकवादी मारा गया है लेकिन उसका शव मकान के अंदर ही पड़ा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications