भारतीय मूल की शिक्षिका को सम्मानित करेंगे ओबामा

वाशिंगटन, 8 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल की एक अमेरिकी शिक्षिका राधिका प्लाकोट को उन 103 शिक्षकों के साथ नामित किया है जिन्हें गणित और विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुरस्कार दिया जाएगा।

भारतीय मूल की अमेरिकी राधिका प्लाकोट मैरीलैंड में कल्वर्ट काउंटी की हंटिंगटाउन हाईस्कूल में जीवविज्ञान की शिक्षिका हैं। 103 लोगों की सूची में वह अकेली भारतीय हैं। वह और उनके अन्य साथियों को इस वर्ष वाशिंगटन डीसी में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया जाएगा।

ओबामा ने एक बयान जारी कर कहा, "विज्ञान और प्रौद्योगिकी अमेरिका की मुख्य शक्ति है तथा वैज्ञानिक और इंजीनियर अमेरिका की सफलता में अपना अहम योगदान देते हैं।"

ओबामा ने कहा, "हम कुछ चुनिंदा शिक्षकों को सम्मानित करेंगे और उनके इस समर्पण के लिए धन्यवाद देंगे। वे केवल अपने बच्चों के लिए आदर्श नहीं हैं बल्कि देश तथा पूरे विश्व के लिए आदर्श हैं। "

गणित और विज्ञान विषय के लिए यह प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुरस्कार प्रति वर्ष दिया जाता है।

प्रतिष्ठित पुरस्कार विजेता को 10,000 डॉलर दिए जाते हैं। वाशिंगटन डीसी की यात्रा और शैक्षणिक समारोहों में शामिल होने के लिए उनके यात्रा खर्च का भुगतान भी किया जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+